
मेले से आपसी भाईचारा को बढ़ाते हुए हमारी पारंपरिक संस्कृति को कायम रंखते है ये बात सांसद कौशल किशोर ने क्षेत्र के जतौरा गाव में चल रहे मेले के समापन अवसर पर कही सांसद ने कहा लोगो को एक दूसरे का सम्मान एवं सभी के प्रति आदर भाव रखना चाहिए.
मेले सामाजिक भाव को बनाये रखने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है,। मेला एक संगम स्थल की तरह होता है, जिस प्रकार विभिन्न नदियों का मिलन संगम स्थल में होता है, मेला उसी तरह विभिन्न समुदायों के लोगो का मिलन स्थल है। ब्लॉक प्रमुख विजय पांडेय ने कहा मेला आपसी भाईचारा एवं सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है। हम सभी को एक दूसरे के साथ मिलजुल कर रहना चाहिए.
हमेशा दूसरों की मदद करना चाहिए। आयोजको ने सांसद कौशल किशोर एवं ब्लॉक प्रमुख विजय प्रकाश पांडेय को माला पहनाकर सम्मानित किया। पैसिया गाव में चल रहे भागवत कथा में पहुचे सांसद कौशल किशोर ने प्रसाद ग्रहण किया। एवं लोगो से मुलाकात की।इस दौरान भाजपा नेता बच्चें बाजपेयी, सुधाकर सिंह, सुधीर सिंह, सौरभ सिंह, अनूप , बनवारी यादव, हरिश्चंद्र यादव,ज्ञानी, नीरज सिंह, दुर्गेश जयसवाल,सत्यम अवस्थी, दिलीप निगम, अजय कुमार ,राजे सिंह, ,विशम्भर दयाल, संजय,सहित तमाम लोग मौजूद रहे.