
झारखंड के सिमडेगा में कोलेबिरा विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी नमन विक्सल कोनगाड़ी आगे चल रहे हैं।
दसवें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी नमन विक्सल कोनगाड़ी 3854 वोट से आगे। उन्हें मिले 20731वोट, भाजपा प्रत्याशी बसंत सोरेंग को 16877 वोट मिले।वहीं नोटा में 2038 मिले।
नौवें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी नमन विक्सल कोनगाड़ी 4497 वोट से आगे। उन्हें मिले 19473 वोट, भाजपा प्रत्याशी बसंत सोरेंग को 14976 वोट मिले। वहीं नोटा में 1782 मिले।
आठवें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी नमन विक्सल कोनगाड़ी 4406 वोट से आगे। उन्हें मिले 17, 933 वोट, भाजपा प्रत्याशी बसंत सोरेंग को 13527 वोट मिले। वहीं नोटा में 1593 मिले।
सातवें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी नमन विक्सल कोनगाड़ी 2049 वोट से आगे। उन्हें मिले 14072 वोट, भाजपा प्रत्याशी बसंत सोरेंग को 12023 वोट मिले। वहीं नोटा में 1304 मिले।
छठे राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी नमन विक्सल कोनगाड़ी 1076 वोट से आगे। उन्हें मिले 11482 वोट, भाजपा प्रत्याशी बसंत सोरेंग को 10406 वोट मिले। वहीं नोटा में 113 वोट मिले।
पूर्व विधायक एनोस एक्का की पत्नी मेनोन एक्का चौथे स्थान पर चल रही है। उन्हें 5125 वोट मिले हैं, जबकि तीसरे स्थान पर राष्ट्रीय सेंगेल पार्टी के उम्मीदवार अनिल कंडुलना को मिले हैं, अब तक 5753 वोट।
पांचवें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी नमन विक्सल कोनगाड़ी 1234 वोट से आगे। उन्हें मिले 9993 वोट, भाजपा प्रत्याशी बसंत सोरेंग को 8759 वोट मिले। वहीं, नोटा में 914 वोट मिले।
चौथे राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी नमन विक्सल कोनगाड़ी 552 वोट से आगे। उन्हें मिले 7601, भाजपा प्रत्याशी बसंत सोरेंग को 7049 वोट मिले ।वहीं नोटा में 765 वोट।
तीसरे राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी नमन विक्सल कोनगाड़ी को 5644, भाजपा प्रत्याशी बसंत सोरेंग को 5617, झापा प्रत्याशी मेनोन एक्का को 3108 वोट मिले हैं।
दूसरे राउंड में कांग्रेस 1000 मत से आगे, भाजपा दूसरे स्थान व झापा तीसरे स्थान पर रही।
गौरतलब है कि हत्या के एक मामले में सजा सुनाए जाने के बाद एनोस एक्का की विधायकी खत्म होने से यहां उपचुनाव हुए हैं। इस चुनाव में झापा प्रत्याशी मेनोन एक्का, कांग्रेस प्रत्याशी नमन विक्सल कोंगाड़ी, भाजपा प्रत्याशी बसंत सोरेंग, राष्ट्रीय सेंगेल पार्टी के प्रत्याशी अनिल कंडुलना तथा निर्दलीय प्रत्याशी बसंत डुंगडुंग शामिल हैं।