अपनी तिजोरी में रखें ये सुपारी, कभी नहीं होगी धन की कमी

व्यक्ति चाहे कितनी ही मेहनत क्यों न कर लें अगर तिजोरी का वास्तु सही न हो तो धन में बरकत नहीं होती है और व्यक्ति को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। तिजोरी पैसों से भरी रहे और वास्तुदोष से मुक्त रहे इसके लिए कुछ खास उपाय करने की आवश्यकता होती है, आइए आपको बताते हैं कैसे आप तिजोरी के वास्तु को सही रख सकते हैं  ……

अगर आप अपनी तिजोरी को वास्तुदोष से दूर रखना चाहते हैं तो तिजोरी में एक खास चीज को रखें। इसे रखने से तिजोरी वास्तुदोष से मुक्त रहती है, वास्तुशास्त्र के अनुसार आप बुधवार के दिन विधिपूर्वक गणेश जी की पूजा करें और पूजा में सुपारी अवश्य रखें, पूजा समाप्त होने पर इस सुपारी को तिजोरी में रख दें। 

इस सुपारी को सिद्ध सुपारी माना जाता है और इसे तिजोरी में रखने से तिजोरी के आस – पास की ऊर्जा सकारात्मक रहती है। तिजोरी के आस – पास सकारात्मक ऊर्जा रहने से तिजोरी धन से भरी रहती है। यह सुपारी बहुत ही चमत्कारी होती है, जिस व्यक्ति के पास सिद्ध सुपारी होती है वह कभी भी पैसों की तंगी नहीं देखता, उसके पास हमेशा पर्याप्त पैसे रहते हैं।