
सीतापुर। गरीबी और मुफलिसी की वजह से दाम्पत्य जीवन मे बंधने जा रही एक छात्रा ने मौत को गले लगा लिया। छात्रा की मौत की वजह बेहद चौकाने वाली हैं जी हां परिजनों के जो बयान सामने आये हैं उसके मुताबिक परिवार की गरीबी की वजह से बीए सेकंड ईयर की छात्रा ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। तीन माह होने वाली शादी के खर्च को लेकर लगातार परेशान रहने वाली छात्रा ने आखिर पिता की लाचारी और बेबसी देखी नही गयी और अंत मे उसने पिता की गरीबी और मुफलिसी के चलते पति के आंगन में जाने से पहले मौत को गले लगाना मुनासिब समझा।
घटना रामकोट थाना क्षेत्र के रामनगर गांव का हैं। यहाँ दिलीप कुमार की पुत्री स्नेहा बी.ए. सेकंड ईयर की छात्रा थी। मिली जानकारी के मुताबिक बेटी स्नेहा का विवाह 13 मार्च को पीलीभीत जनपद से होना तय था। परिजनों के मुताबिक बीते मंगलवार को युवती ने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। युवती की हालत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ उपचार के दौरान उसकी आज उसकी मौत हो गयी। परिजनों का कहना हैं कि पुत्री की मां की मौत पहले ही हो चुकी थी। पिता ने बेटी को मां का प्यार देकर उसे बड़ा किया और शादी तय की लेकिन गरीबी और मुफलिसी के चलते पुत्री ने पिता के ऊपर शादी बोझ मानते हुए घर में रखे जहर को खाकर आत्महत्या कर ली। 3 माह बाद शादी करके पति के आँगन की शोभा बढ़ाने जा रही स्नेहा ने गरीबी के चलते जहर खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली और बेबस पिता बेटी की मौत पर फूट-फूट कर रो रहा हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जाँच पड़ताल शुरू कर दी हैं।