
अलीगढ़ में अतिक्रमण हटाने पर बाजार में व्यापारियों और पुलिस के बीच हुई नोक-झोंक, सीओ खैर अनुज चौधरी का चढ़ा पारा, व्यापारियों की भीड़ को तीतर-वितर करने के लिए निकली सर्विस पिस्टल, हवा में लहराई, थाना खैर इलाके के बड़ा चौराहा स्थित बाजार की वारदात,,,,,,,!!
दरअसल अलीगढ़ के थाना खैर इलाके के पलवल रोड व सोमना रोड पर लगने वाले जाम को हटाने के लिए अर्जुन अवार्ड विजेता सीओ अनुज चौधरी दल बल के साथ पहुंच गए, उन्होंने फड़ कब्जाए दुकानदारों का सामान अंदर करा दिया, सोमना रोड पर भी दुकानों को सरकारी नाले के अंदर कराने लगे, तभी सीओ अनुज कुमार व अन्य पुलिसकर्मियों पर व्यापारियों ने अभद्रता का आरोप लगाते हुए हंगामा काट दिया, और इस बीच व्यापारियों और पुलिस के बीच जमकर नौकझौंक हो गई, सीओ ने माइक पर व्यापारियों को समझाया पर लोग शांत नहीं हुए, सीओ का पारा हाई हो गया और उन्होंने सर्विस पिस्टल निकाल ली, और हंगामा कर रहे व्यापारियों को हटाने के लिए पिस्टल को हवा में लहराना शुरू कर दिया, सीओ की पिस्टल देखकर कुछ देर में व्यापारी वहां से हट गए, पर विरोध स्वरूप बाजार बंद कर दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर व्यापारियों का समर्थन करते हुए बीजेपी के नेता गण पहुंच गए व्यापारियों का कहना है कि इलाके में पुलिस दबंगई दिखा रही है व्यापारियों के साथ अभद्रता से पेश आते हैं इसीलिए सीओ अनुज चौधरी व इंस्पेक्टर छोटे लाल को हटाने के लिए व्यापारी मांग कर रहे हैं।