
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को जब फुर्सत मिली तो उन्होंने अपनी पोती के साथ समय बिताया। डॉ रमन ने पोती के साथ फोटो ट्वीट की और लिखा-बेटियां सचमुच निश्छल प्रेम की प्रतीक होती हैं। लाडली पोती हर्षवर्धनी के साथ फुर्सत के पल व्यतीत करने का अवसर मिलता है तो हृदय भाव विभोर हो उठता है।
लंबी व्यस्तता के बाद जीवन के ऐसे पल अनमोल होते हैं। दरअसल, मुख्यमंत्री निवास से विदाई से पहले डॉ रमन ने यह भावनात्मक ट्वीट किया है। इसके साथ ही डॉ रमन ने शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव के संबंध में चर्चा की। डॉ रमन ने कहा कि भाजपा अब नई ऊर्जा और नए उत्साह के साथ आगे बढ़ने को तैयार है।
