
बॉलीवुड एक्टर नसीरुद्दीन शाह के बयान का समर्थन नहीं करते हैं – एएमयू प्रोफेसर, बुलंदशहर बवाल पर चिंता जताते हुए नसीरुद्दीन शाह का यूट्यूब चैनल पर हुआ था वीडियो वायरल, जिसमें मुसलमान और उनके बच्चों को डर और दहशत में रहने की कही गईं हैं बातें,,,,इस वीडियो में दिए गए बयान एएमयू के धर्म शास्त्र विभाग में कार्यरत असिस्टेंट प्रोफेसर नईम अख्तर ने कहा,,,,देखिए वह जमीरुद्दीनशाह यहां पर थे और उनके भाई नसीरुद्दीन शाह भी यहां पर भी स्टूडेंट थे, जिनका एएमयू के फ़िल्म ड्रामा क्लब से बहुत ही जुड़ाव था और यहां पर बहुत ही अच्छे स्टूडेंट रहे थे.
जिसके कारण उन्हें फिल्मी दुनिया में उनकी अलग ही पहचान है, उनके बड़े भाई जमीरुद्दीनशाह वाइस चांसलर बनकर आए, जिन्होंने यहां 5 साल का कार्यकाल बहुत ही स्ट्रॉन्ग अकैडमी चीजों को मजबूत किया और मुल्क में मजबूती के साथ हिस्सेदारी देने के लिए यहां पर स्टूडेंट्स में उत्शाह पैदा करने की कोशिश की थी, वहीं नसीरुद्दीन शाह के दिये गए बयान मुसलमान खौफ और डर के माहौल में रहते हैं, मुसलमान बताना डर लगता है और बच्चे कभी जब बाहर जाते हैं और जब उनसे पूछा जाता है तो मुसलमान बताने से डर लगता है, कहीं कोई मार ना दे और गाय की ज्यादा अहमियत है जान की अहमियत कम है,,, हिंदुस्तान जैसे मुल्क में जो धार्मिक चीजें हैं जो आस्था हैं जो अक़ीदे जो लोगों के जुड़े हुए हैं उसका सम्मान होना चाहिए, इसके लिए सेंट्रल गवर्नमेंट को एक कानून बना देना चाहिए, गाय को राष्ट्रीय जानवर घोषित कर देना चाहिए, क्योंकि सभी जान की कीमत बराबर है, लेकिन हम खौफ और डर के माहौल में हिंदुस्तान में रह रहे हैं यह बात कतई गलत है, ऐसा यहां बिल्कुल भी नहीं है, मुसलमान हिंदुस्तान में बहुत ही खुश है मुसलमान हिंदुस्तान के लिए हर तरह हर वक्त तैयार है।