पुरुषों के लिए नरक के समान है ये देश, बिना इजाजत कुर्सी पर भी नहीं बैठ सकते मर्द

आपने आजतक सिर्फ महिलाओं पर अत्याचार करने के बारे में सुना और पड़ा होगा, लेकिन शायद ही कभी किसी ने पुरुषों पर महिलाओं के जुल्म ढाने के बारे में सुना हो. लेकिन एक ऐसा देश भी है जहां पुरुष महिलाओं की गुलामी करते हैं. उन्हें महिलाओं के कहे अनुसार ही सबकुछ करना पड़ता है. यहां महिलाएं नहीं बल्कि पुरुष अत्याचार का शिकार होते हैं. वो भी महिलाओं के. इसीलिए ये देश पुरुषों के लिए नरक माना जाता है.

यहां महिलाएं पुरुषों को अपना गुलाम बनाकर रखती है. इस देश का नाम ‘अदर वर्ल्ड किंगडम’हैं, जो 1996 में यूरोपियन देश चेक रिपब्लिक से बना था. हालांकि, इसे अन्य राष्ट्रों ने देश का दर्जा नहीं दिया है. ये देश सिर्फ 7.4 एकड़ में फैला हुआ है. यहां ऐशोआराम के सभी सामान मौजूद हैं. यहां स्वीमिंग पूल और नाइट क्लब भी मौजूद हैं. लेकिन वहां पुरुष बिना महिलाओं के अनुमति के नहीं जा सकते. देश की मुख्य इमारत रानी का महल ही है.

पुरुषों पर महिलाओं के अत्याचार का आलम ये है कि यहां की रानी पुरुषों के शरीर का सोफा बनाकर उनके ऊपर बैठती हैइस देश में पुरुषों को कुर्सी पर बैठने की मनाही हैअगर उनकी मालकिन चाहें तो वह कुर्सी पर बैठ सकते हैंलेकिन उनकी अवस्था मालिकों से अलग लगनी चाहिए.

यही नहींयहां अगर पुरुषों को शराब पीने से पहले मालकिन के पैरों में शराब चढ़ानी पड़ती है और इसके बाद ही गुलाम इसे पी सकता हैइस देश में कोई भी काम महिलाओं की इजाजत के बिना पुरुष नहीं कर सकते. वही पुरुषों के लिए सख्त कानून भी बने हैंजो पुरुष इस कानून का पालन नहीं करता इसे सख्त से सख्त सजा दी जाती हैइस देश की नागरिकता पाने के लिए महिलाओं के लिए योग्यता रखी गई है.

यहां की नागरिकता पाने के लिए महिलाओं के लिए पहली शर्त ये हैं कि एक महिला के पास कम से कम एक पुरुष नौकर होना अनिवार्य है. वहीं दूसरी शर्त ये है कि वह सभी नियमों का पालन करने वाली होनी चाहिए. तीसरी शर्त के मुताबिक महिला को कम से कम पांच दिन महारानी के महल में बिताने होते हैं.