
महिलाओं के चेहरे के बाल उनकी खूबसरती में धब्बा होते हैं, इसी कारण इन बालों को हटाने के लिए बार-बार पार्लर जाना पड़ता है। अगर आप चाहें तो अपने चेहरे के बालों को आसानी से घरेलू नुस्खों के माध्यम से हटा सकती हैं। आइए आपको बताते हैं कैसे आप इन घरेलू तरीकों को अपनाकर अपने चेहरे के बालों से छुटकारा पा सकती है……
संतरे के छिलकों को धूप में सुखाकर इन्हें अच्छे से पीस लें, इस पाउडर में थोड़ा सा जैतून का तेल मिलाएं और इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगा लें। 10 मिनट के बाद चेहरे को धो लें, लगातार इसका प्रयोग करने पर चेहरे के बालों से छुटकारा मिलता है।
बेसन में चीनी पाउडर और नींबू का रस मिलाकर इसका पेस्ट बनाएं और इसे चेहरे पर लगाएं, जब ये सूख जाए तब चेहरे को गरम पानी से धो लें।
शहद में जौ का आटा मिलाएं और इस पेस्ट को चेहरे पर लगा लें, 10 मिनट के बाद चेहरे को अच्छे से धो लें। इसका नियमित उपयोग करने से बालों की ग्रोथ कम हो जाती है।
बेसन में थोड़ी सी हल्दी और दूध डालकर इसका पेस्ट बनाएं और इसे अपने चेहरे पर लगाएं, जैसे ही थोड़ा सा सूख जाए तब चेहरे को दोनों हाथों से रगड़ें। इसके बाद गर्म पानी से चेहरे को धोएं, चेहरे के अनचाहे बालों से छुटकारा पाने का ये नायाब तरीका है।