
आपने देखा होगा कुछ लोगों को पैर पर पैर रखकर बैठने या बैठते समय पैर हिलाने की आदत होती है। पैर पर पैर रखकर बैठना या पैर हिलाने की आदत सही होती है या गलत इसके बारे में शास्त्र क्या कहते हैं आइए आपको बताते हैं इसके बारे में………..
हिंदू शास्त्रों के अनुसार जो व्यक्ति पैर पर पैर रखकर बैठता है या बैठते समय पैर हिलाता है, उससे माता लक्ष्मी रूठ जाती हैं। इस आदत को सही नहीं माना जाता है इसी कारण बुजुर्ग भी बच्चों को बार—बार टोकते रहते हैं कि पैर नहीं हिलाने चाहिए।
अगर आप किसी मंदिर में पूजा के लिए जाते हैं और वहां पर पैर पर पैर रखकर बैठ जाते हैं तो आपको भगवान की कृपा प्राप्त नहीं होती है। ऐसे लोगों को मंदिर जाने पर भी शांति और सुकून नहीं मिलता है।
शाम के समय तो पैर पर पैर रखकर भूलकर भी नहीं बैठना चाहिए क्योंकि संध्या समय अगर पैर पर पैर रखकर बैठा जाए तो इससे मां लक्ष्मी व्यक्ति से अप्रसन्न हो जाती हैं, जिससे व्यक्ति को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसा व्यक्ति चाहें कितने ही प्रयत्न क्यों न कर ले, उसे धन की प्राप्ति नहीं होती है।