
सिल्वर यानि चांदी के आभूषण महिलाओं को बहुत पसंद आते हैं, आपको बता दें कि ज्योतिषशास्त्र में भी चांदी का बहुत महत्व है और इसे पहनना बहुत ही शुभ माना जाता है। चांदी के गहने पहनने के साथ ही ज्योतिषशास्त्र में चांदी से जुडे़ कुछ खास उपाय बताए गए हैं जिन्हें करने से घर का वास्तु ठीक रहता है और व्यक्ति अनेक प्रकार की परेशानियों से बचा रहता है। घर का वास्तु सही रहने से घर में धन – धान्य की कमी नहीं होती है। आइए जानते हैं चांदी से जुड़े इन उपायों के बारे में ………….
मिट्टी के बर्तन में सबसे पहले लाल कपड़े में बांधकर कुछ चांदी के सिक्के रखें और इसके बाद इस बर्तन को ऊपर तक गेहूं से भर दें। इसे घर के वायव्य कोण में रखें, ऐसा करने से घर में धन का आगमन होगा।
अगर आप चाहते हैं कि आपको नौकरी में प्रमोशन मिले तो आप चांदी का चौकोर टुकड़ा हमेशा अपने पास रखें।
वास्तुशास्त्र के अनुसार, घर में कुछ चांदी के बर्तन अवश्य रखें, चांदी के बर्तन जिस घर में होते हैं वहां सुख, वैभव और संपन्नता बनी रहती है।
अगर आपका व्यवसाय है और आप उसमें तरक्की चाहते हैं तो चांदी का छोटा सा ठोस हाथी अपनी जेब में रखें।
अगर आपके घर में कोई रोगी है और काफी दिनों से बीमार चल रहा है तो चांदी के तार में गोमती चक्र पिरोकर रोगी के पलंग के सिरहाने बांध दें, धी रे- धीरे रोगी के स्वास्थ्य में सुधार होने लगेगा।