परीक्षा केंद्रों पर अगले दिन का पेपर पहुंचने से मची खलबली।

अलीगढ़ में डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन की परीक्षा में अगले दिन का पेपर पहुंचने से मचा हड़कंप, गलत पेपर पहुंचने से सवा घंटा लेट हुई परीक्षा, परीक्षा केंद्रों के प्रिंसिपल्स ने प्रशानिक अधिकारियों से की शिकायत, आनन-फानन में पेपर को लिया गया वापस, परीक्षार्थियों को करना पड़ा इंतजार, जिले में बनाये गए हैं 8 परीक्षा केंद्र।

अलीगढ़ के रामघाट रोड स्थित एसएमबी इंटर कॉलेज के वरिष्ठ अध्यापक ने बताया कि यह परीक्षा NIOS द्वारा कराई जा रही है, जिसका गलती पेपर का पैकेट अगले दिन होने वाली परीक्षा का आ गया, यह जिले के सभी 8 परीक्षा केंद्रों पर हुआ है, जिसकी सूचना प्राप्त होते ही प्रशानिक अधिकारियों दी गई, मौके पर तत्काल प्रशानिक अधिकारियों ने पेपर को वापस लेकर उचित पेपर दिया गया, इस प्रक्रिया में करीब परीक्षार्थियों को सवा घंटे देरी से पेपर मिल सका, जिसके तहत दोपहर 2 बजे शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलने वाली परीक्षा सवा तीन बजे शुरू हो सकी।