
अलीगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एएमयू छात्रों पर देशद्रोह का मुकद्दमा दर्ज कराने के लिए एसएसपी को दिया प्रार्थना पत्र, एक दिन पहले एएमयू कैम्पस में छात्रों ने कश्मीरी पत्थरबाजों के समर्थन में निकाला था पीस मार्च, एसएसपी ने जांच कर कार्यवाही का दिया अस्वासन।
जैसा कि सभी को पता है कि एक दिन पहले ही एएमयू छात्रसंघ के बैनर तले सेकड़ों छात्रों ने कश्मीरी पत्थरबाजों के समर्थन में एक पीस मार्च निकाला था, जिससे जिले के सभी राजनैतिक और गैर राजनैतिक लोग आलोचना कर रहे हैं,,,इसी कड़ी में आज बीजेपी युवा मोर्चा ने कमान संभालते हुए एसएसपी कार्यालय पहुंचकर एक प्रार्थना पत्र सौंपा, जिसमें एएमयू छात्रसंघ समेत प्रोटेस्ट में शामिल अन्य छात्रों के विरुद्ध देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है,,,,और कहा कि आतंकवादियों के समर्थन में आने वाले भी आतंकवादी हैं, इन्हें भी जल्द से जल्द आतंकवादी घोषित करके जो कार्रवाई कश्मीरी पत्थरबाजों के साथ किया गया वैसा ही इनके साथ किया जाए। जिसपर एसएसपी ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।