करोड़ों की कमाई करने वाले अक्षय कुमार महीने में खर्च करते हैं इतने रुपये, जानकर हैरान रह जाएंगे

अक्षय कुमार बॉलीवुड के एक ऐसे अभिनेता हैं जिन्हें हर उम्र का दर्शक पसंद करता है. वह हर बार अपनी फिल्मों से लोगों को चौंका देते हैं. उनकी हर फिल्म का कांसेप्ट अलग होता है और वह हर बार यही कोशिश करते हैं कि दर्शकों को कुछ नया दे सकें. हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म ‘पैडमैन’ दर्शकों को बहुत पसंद आई थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई की थी. अक्षय आजकल सोशल मुद्दों पर ज्यादा फिल्म बना रहे हैं. उनकी आने वाली फिल्म ‘गोल्ड’ का ट्रेलर भी आ गया है. इस फिल्म में उनके साथ टीवी की मशहूर अभिनेत्री मौनी रॉय भी नजर आएंगी. यह फिल्म 15 अगस्त को रिलीज़ की जा सकती है. बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार अपनी सुपरहिट फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. अक्षय कुमार ने ट्विंकल खन्ना से 17 जनवरी साल 2001 में शादी की थी. शादी के बाद जहां अक्षय का करियर ग्राफ ऊपर उठता गया वहीं, ट्विंकल फिल्मों से लगभग गायब ही हो गयीं. आज अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे चहेता सुपरस्टार हैं

अक्षय की एक साल में कई फिल्में रिलीज़ होती है और उनकी अधिकतर फिल्में हिट जाती हैं. फिल्मों से वह अच्छा खासा कमा लेते हैं. अक्षय की गिनती बॉलीवुड के सबसे अमीर एक्टर्स में की जाती है. आपको जानकर हैरानी होगी कि उनकी एक मिनट की कमाई 1,869 रुपये है. जिन लोगों के पास ज्यादा पैसे होते हैं उन लोगों के खर्चे भी ज्यादा होते हैं. लेकिन अक्षय उन लोगों में से बिलकुल नहीं हैं. आप आश्चर्यचकित रह जाएंगे जब आपको पता चलेगा कि करोड़ों रुपये कमाने वाला ये एक्टर एक महीने में कितने रुपये खर्च करता है.

महीने में इतने रूपये करते हैं खर्च

अब आप सोच रहे होंगे कि पैसे इतने ज्यादा है तो शौक भी बड़े-बड़े होंगे. शौक बड़े होंगे तो खर्चे बड़े होना आम बात है. लेकिन अक्षय के केस में ऐसा कुछ भी नहीं है. भले ही अक्षय आज बॉलीवुड के सबसे टॉप एक्टर हैं और सबसे ज्यादा पैसे कमाते हैं लेकिन वह फिजूलखर्ची में बिलकुल भी यकीन नहीं रखते. वह पैसों को बहुत संभालकर खर्च करते हैं. आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि अक्षय एक महीने में केवल 3000 रुपये खर्च करते हैं. वह एक महीने में जितने पैसे खर्च करते हैं उतने पैसे तो एक स्कूल के बच्चे को आजकल पॉकेटमनी मिल जाती है.

बुरी आदतों को रखते हैं खुद से दूर

आपको बता दें कि अक्षय एक बहुत ही डिसिप्लिन्ड लाइफस्टाइल फॉलो करते हैं. वह रोज़ सवेरे 4 बजे उठते हैं और फिर दिनभर काम करने के बाद 6-7 बजे के बीच खाना खाकर सो जाते हैं. अक्षय में कोई भी बुरी आदत नहीं है. वह शराब और सिगरेट को खुद से दूर रखते हैं. उन्हें पार्टियों में भी जाना पसंद नहीं है. एक इंटरव्यू के दौरान अक्षय ने बताया था कि उनका कोई निजी खर्च नहीं है. शूटिंग के टाइम खाना-पीना प्रोडक्शन की तरफ से होता है और कपड़े भी वह शूटिंग के ही पहनते हैं. अक्षय कुमार अक्सर जरूरतमंदों की मदद करते रहते हैं. अपने पैसों का सही उपयोग कैसे करना है ये बात अक्षय बखूबी जानते हैं और दूसरे लोगों को भी उनसे ये सीख लेनी चाहिए.