ट्रेनों के लुटरे गिरोह के 8 सदस्य दबोचे।

ट्रेनों में लूटपाट करने वाले आठ आरोपी गिरफ्तार, तमंचा चाकू समेत 65 सौ रुपए बरामद, एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे हैं दर्ज, जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 7 से हुई गिरफ्तारी, जीआरपी थाने का मामला। दरअसल अलीगढ़ में जीआरपी ने ट्रेनों में लूटपाट व चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपित एक गिरोह के 8 सदस्यों को प्लेटफार्म से दबोचा है, जीआरपी इंस्पेक्टर के बताए अनुसार रेलवे स्टेशन पर सर्विलेंस टीम के सहयोग से चेकिंग के दौरान प्लेटफार्म संख्या 7 पर लूट व चोरी की फिराक में खड़े आठ आरोपितों को पकड़ लिया, इनसे एक तमंचा, कारतूस, पांच चाकू के अलावा एक चोरी का मोबाइल समेत कुछ आभूषण और 65000 रुपये बरामद हुए हैं, जिनसे अग्रिम पूछताछ कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है, पकड़े गए आरोपीतों पर कई मुकदमे दर्ज हैं।