
परफ्यूम खरीदते समय लोग केवल इसकी खुशबू या ब्रांड को ध्यान में रखते हैं, जबकि इन बातों के अलावा कुछ और चीजें भी हैं जिन्हें परफ्यूम खरीदने से पहले ध्यान में रखने की आवश्यकता होती है। परफ्यूम खरीदते समय किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए, आइए आपको बताते हैं……
परफ्यूम को खरीदने से पहले इसे थोड़ा सा हाथ पर लगाकर चेक करें क्योंकि हर परफ्यूम स्किन को सूट नहीं करती है और कई बार परफ्यूम लगाने के बाद एलर्जी होने का खतरा रहता है।
परफ्यूम कीे बोटल पर ईडीपी और ईडीटी जैसे दो टर्म लिखे होते हैं जिनसे आप जान सकते हैं की परफ्यूम की खुशबू कितने समय तक टिकेगी। आपको बता दें कि ईडीपी वाले परफ्यूम की खूशबू ज्यादा समय तक रहती है। इसीलिए आप जिस परफ्यूम की बोटल पर ईडीपी लिखा हो वही परफ्यूम खरीदें।
परफ्यूम खरीदने से पहले उसकी एक्सपायर डेट चेक कर लें क्योंकि अगर एक्सपायर डेट वाले परफ्यूम आप शरीर पर लगाते हैं तो इससे स्किन प्रॉब्लम हो सकती हैं।
परफ्यूम की खूशबू का अच्छे से चयन करने के लिए अपने साथ कुछ कॉफी बींस रखें। आपको बता दें कि कॉफी बींस गंध सूंघने की शक्ति को न्यूट्रलाइज करते हैं। इससे आप 3 से 4 फ्रेगरेंस सूंघने में कन्फ्यूजन नहीं होंगे और अपने लिए सही परफ्यूम का चयन कर सकेंगे।