
चंदन पाउडर का इस्तेमाल चेहरे को बेदाग और खूबसूरत बनाने के लिए किया जाता है। चंदन पाउडर का इस्तेमाल अलग – अलग तरीकों से किया जाता है, अगर आपके चेहरे पर मुँहासे हैं तो चंदन पाउडर का इस्तेमाल करने का तरीका अलग होता है और अगर आप गोरापन पाना चाहती हैं तो चंदन पेस्ट बनाने के लिए अलग विधि काम में ली जाती है। आइए आपको बताते हैं आप कैसे चेहरे से जुड़ी अलग – अलग समस्याओं से निजात पाने के लिए चंदन पाउडर को काम में ले सकती हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में…..
अगर आप चेहरे को गोरा बनाना चाहती हैं तो चंदन पाउडर में थोड़ी सी हल्दी और गुलाब जल डालकर पेस्ट तैयार करें, इसे चेहरे पर लगाएं और जब ये अच्छे से सूख जाए तब चेहरे को पानी से धो लें। सप्ताह में कम से कम दो बार इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं, धीरे – धीरे चेहरे पर निखार आने लगेगा।
अगर आपके चेहरे पर मुँहासे या फुंसियां हैं तो आप चंदन पाउडर में हल्दी और नींबू का रस मिलाकर लगाएं। इससे मुँहासे और फुंसियां से छुटकारा मिलेगा।
चेहरे के दाग – धब्बों को हटाकर बेदाग और खूबसूरत चेहरा पाने के लिए चंदन के पाउडर में थोड़ा सा दूध, एक चुटकी कपूर और हल्दी पाउडर मिलाकर इसका पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और पंद्रह मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इस पेस्ट को सप्ताह में कम से कम तीन बार अपने चेहरे पर लगाएं। चेहरे के दाग – धब्बे दूर होंगे और आपका चेहरा चमकने लगेगा