
सर्दियों में बथुआ आता है, ये पालक और मैथी की तरह ही हरा पत्तेदार साग होता है। इसकी सब्जी बहुत कम लोग बनाते हैं, अधिकतर घरों में इसे आटे में गूंथकर या इसका रायता बनाकर खाया जाता है। कुछ लोग बथुआ खाना पसंद नहीं करते हैं जबकि आपको बता दें कि सेहत के हिसाब से बथुआ काफी फायदेमंद होता है। इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व होते हैं जो व्यक्ति को बीमारियों से दूर रखते हैं। आइए जानते हैं बथुए के इन गुणकारी फायदों के बारे में………….
चर्म रोगों को दूर करने में बथुआ सहायक होता है, अगर किसी
व्यक्ति को दाद, खाज या खुजली की शिकायत रहती है तो उसे रोजाना बथुआ उबालकर उसके रस का सेवन करना चाहिए। इससे व्यक्ति को दाद, खाज या खुजली में काफी फायदा होता है।
जिन लोगों को कब्ज और बवासीर रोग है उन्हें बथुए का सौ ग्राम रस प्रतिदिन पीना चाहिए।
मुंह की बीमारियों जैसे सांसों में बदबू आना, दांतों से संबंधित रोग आदि समस्याएं होने पर बथुए की पत्तियों को चबाने से काफी फायदा होता है, अगर किसी व्यक्ति को पायरिया रोग है तो उसे भी बथुए के सेवन से फायदा होता है।
बथुआ महिलाओं के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है, जिन महिलाओं को महावारी समय पर नहीं आती है वे अगर बथुआ उबालकर नियमित उसका सेवन करें तो मासिक चक्र सही होता है और समय पर महावारी आती है।