जो व्यक्ति खरमास में करता है ये काम वो कभी नहीं बन पाता धनवान

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब सूर्य वृश्चिक राशि को त्यागकर धनु राशि में प्रवेश करता है तो उसी दिन से मल या खरमास प्रारंभ हो जाता है। 16 दिसंबर से खर मास शुरू हो चुका है और ये 14 जनवरी 2018 तक रहेगा। धर्म शास्त्रों के अनुसार खर मास में कोई भी मांगलिक कार्य नहीं किया जाता है  इसके अलावा भी कुछ और काम हैं जिन्हें खसमास में नहीं करना चाहिए। ये माना जाता है कि जो व्यक्ति खस मास में ये काम करता है उसे कभी भी धन की प्राप्ति नहीं होती है, माता लक्ष्मी ऐसे व्यक्ति से रूठी रहती हैं और व्यक्ति को धन के अभाव में अनेक प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है, खर मास में क्या काम नहीं करने चाहिए आइए जानते हैं इनके बारे में…..

खसमास में न तो देव निंदा करनी चाहिए और न ही किसी से झगड़ा करना चाहिए।

इस मास में पलंग पर नहीं सोना चाहिए और दिन में एक बार भोजन करना चाहिए।

खरमास में शराब, मांसाहार का सेवन नहीं करना चाहिए।

अगर कोई भिखारी दरवाजे पर आ जाए तो उसे खाली हाथ नहीं लौटाना चाहिए।