मालदीव के राष्ट्रपति ने की पीएम मोदी से मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई वार्ता

मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह अपनी पत्नी के साथ भारत के दौरे पर हैं। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे मुलाकात की। दोनों के बीच इस दौरान द्विपक्षीय वार्ता हुई। इससे पहले जब मालदीव के राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन थे, तब भारत के साथ मालदीव से रिश्ते अच्छे नहीं थे।