हॉकी के मैदान में ‘सचिन सचिन’ के नारे से गूंज उठा पूरा स्टेडियम

नीदरलैंड और बेल्जियम के बीच रविवार को खेले गए हाकी विश्व कप 2018 के फाइनल मैच देखने आए टीम इंडिया के पूर्व महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के मैदान पर एंट्री होते ही पूरा स्टेडियम ‘सचिन सचिन’ के नारे से गूंज उठा।

नीदरलैंड और बेल्जियम के बीच फाइनल मैच देखने आए तेंदुलकर मैच शुरू होने से लगभग आधा घंटा पहले वीवीआईपी गैलरी में नजर आए तो उनकी तस्वीरें लेने की दर्शकों में होड़ लग गई इसके बाद मैच के हाफटाइम के दौरान जब वह मैदान पर उतरे तो कलिंगा स्टेडियम मानों वानखेड़े स्टेडियम में तब्दील हो गया और चारों तरफ ‘सचिन सचिन’ का शोर सुनाई देने लगा।