यौन उत्पीड़न के आरोपी ब्राजीली आध्यात्मिक गुरु जाओ डे ड्यूस ने किया आत्मसमर्पण

इलाज के नाम पर सैकड़ों महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने के आरोपी प्रसिद्ध ब्राजीली आध्यात्मिक गुरु जाओ डे ड्यूस ने रविवार को अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। 

राजधानी ब्रासीलिया के पास गोइयास राज्य में अहादियानिया कस्बे स्थित उसका मंदिर कभी हर हफ्ते हजारों समर्थकों से भरा रहता था। 

ग्लोबो समाचार चैनल पर एक पत्रकार द्वारा मोबाइल फोन पर फिल्माए गए वीडियो को प्रसारित किया गया जिसमें फारिया को यह कहते हुए सुना गया कि अपने खिलाफ लगे आरोपों के बारे में जानकर, मैंने कानून के सामने आत्मसमर्पण कर दिया और वादे के अनुसार, मैंने खुद को न्याय के हवाले कर दिया।

फारिया ने खुद को बेकसूर बताया है।