
सिधौली-सीतापुर: भाजपा की कमल संदेश पद यात्रा का समापन हुआ समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद कौशल किशोर ने चौपाल लगाकर जनसमस्याओ को भी सुना विधानसभा क्षेत्र सिधौली अंतर्गत अटरिया मण्डल के अलबदा गाव में कमल संदेश पद यात्रा के समापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि सांसद कौशल किशोर एवं विशिस्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख विजय प्रकाश पांडेय मौजूद रहे.
समापन कार्यक्रम में, चौपाल के दौरान जर्जर बिजली के तारों को बदलवाए जाने, पेंशन, शौचालय सहित कई समस्याओं से आये हुए प्रधानों एवं जनता ने सांसद को अवगत कराया, सांसद ने समस्याओ को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए तत्काल संबंधित विभागीय अधिकारियों को समस्याओं को दूर करने के लिए निर्देशित किया।सांसद कौशल किशोर ने संबोधित करते हुए कहा भाजपा सरकार लगातार विकास के कार्य कर रही है, समाज के सभी वर्गों के हितों के लिए मोदी जी और योगी जी के द्वारा योजनाओं को संचालित किया जा रहा है।
उज्ज्वला योजना, सौभाग्य योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जनधन योजना, कृषि बीमा योजना, मुद्रा लोन, आयुष्मान भारत सहित तमाम योजनाओं के माध्यम से देश व प्रदेश के लोगो को लाभ पहुचाने का काम मोदी जी और योगी जी के द्वारा किया जा रहा है।ब्लॉक प्रमुख विजय प्रकाश पांडेय ने कहा मोदी जी ने जो वादे चुनाव के समय किये थे वो पूरे किये है, मोदी सरकार हर गरीब को बिजली , मुफ्त गैस चूल्हा , आवास, शौचालय की सुविधा उपलब्ध करवा रही है।खेतों की अच्छी उपज के लिए किसानों के खेतों की मिट्टी की जांच सरकार द्वारा करवाई जा रही है। जीवन ज्योति बीमा जैसी योजना जनता के लिए भाजपा सरकार चला रही है। कार्यक्रम का संचालन अमित शुक्ला ने किया। इस अवसर पर एसडीएम एआर फारुखी, मण्डल अध्यक्ष मनोज त्रिवेदी, यमुना अवस्थी, विश्राम सागर राठौर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामकरन रावत, बच्चें बाजपेयी, सूर्यबक्स सिंह, पुष्कर गुप्ता, अमित शुक्ला, सुधीर सिंह,ज्ञानी, रोहित भारती, सर्वेश शुक्ला, राजू सिंह, दिलीप रावत, पुरुषोत्तम त्रिपाठी, चंद्र प्रकाश सिंह, राजू शुक्ला, संतोष शुक्ला, राजेश मिश्रा,नीरज सिंह, प्रधान साबित अली, कमालुद्दीन, सौरभ सिंह, गौरव मिश्रा, कौशलेश भारती, प्रतीक सिंह, विजय शुक्ला, सोनू शुक्ला, रामलखन गुप्ता, ऋषिकांत पांडेय, सत्यम अवस्थी, रवींद्र कुमार, दिलीप निगम,रिसभ शुक्ला, कल्लू सिंह, सर्वेश मिश्रा,अमरेंद्र राजपूत, गयाबक्श सिंह,मनोज मिश्रा, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी एवं सैकड़ों लोगों की मौजूदगी नजर आई.