नाम कमाने और स्टारडम बनाने के लिए कई सारे काबिल कलाकारों को सालों लग जाते हैं लेकिन ये हर किसी को नसीब नहीं होता पर सैफ़ अली खान और करीना कपूर के नन्हें नवाब की बात ही कुछ और है। तैमूर अली खान किसी सेलेब्रटी की तरह लोकप्रिय हो चुके हैं और रोज़ उनकी तस्वीरों से मीडिया सराबोर रहता है।
एक ख़बर आ रही है कि तीन बार के नेशनल फिल्म अवॉर्ड विनर मधुर भंडारकर ने तैमूर नाम से एक टाइटल रजिस्टर करवाया है। उन्होंने सिर्फ़ इसी नाम को दर्ज़ करवाया है इसके आगे कुछ नहीं और इसी कारण कयास लगाए जा रहे हैं कि मधुर अबकी तैमूर पर फिल्म बनाएंगे।
पर ये तैमूर अली खान पर फिल्म होगी या 14वीं शताब्दी के मुग़ल शासक तैमूर लंग की कहानी होगी जिसने समरकंद का शासक बनने के साथ भारत पर बड़ी क्रूरता से आक्रमण किया था। मधुर भंडारकर की तरफ से इस बात पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।