अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाले के आरोपी की हिरासत और चार दिन के लिए बढ़ी

-2009-2013 के दौरान यह भुगतान दो सेवारत/रिटायर वायुसेना अधिकारियों के हवाई यात्रा पर हुए खर्च के बदले किया गया था। जांच एजेंसी ने पांच दिनों के लिए हिरासत बढ़ाने की मांग करते हुए ब्रिटिश नागरिक को शनिवार को विशेष अदालत में पेश किया।

-अदालत ने चार दिनों की रिमांड मंजूर कर ली है। विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार ने सीबीआइ को 19 दिसंबर तक आरोपित से पूछताछ की अनुमति दे दी। सीबीआइ ने अदालत से हिरासत की अवधि बढ़ाने का अनुरोध करते हुए कहा कि आरोपित के बयानों का कुछ दस्तावेज से मिलान करना बेहद जरूरी है।

-विशेष लोक अभियोजक डीपी सिंह ने कहा कि मिशेल को मुंबई ले जाने की जरूरत है। डब्ल्यूजी-30 हेलीकॉप्टरों की पहचान करने के लिए उसे मुंबई के जुहू में स्थित पवन हंस इंडिया लिमिटेड के परिसर में ले जाना जरूरी है। मिशेल अभी तक दो बार पांच-पांच दिनों की रिमांड पर रह चुका है।

-विशेष अदालत ने मिशेल को गत पांच दिसंबर को पांच दिनों के रिमांड पर भेजा था। इसके बाद फिर से पांच दिन के रिमांड पर भेजा गया था। मिशेल को चार दिसंबर को दुबई से लाया गया था। सीबीआइ ने पिछले साल सितंबर में इस घोटाले से संबंधित आरोप पत्र दाखिल किया था। आरोप पत्र में क्रिश्चियन मिशेल के अलावा वायु सेना के पूर्व प्रमुख एसपी त्यागी सहित कई अन्य आरोपित नामजद हैं।