
टीएस सिंहदेव ने कहा है,
“हमारे यहां एक से ज्यादा योग्य नाम हैं इसलिए प्रक्रिया में समय लग रहा है। 11 तारीख को नतीजे भी कुछ देरी से आए, अभी सिर्फ 4 दिन ही हुए हैं। 7 से 8 दिन का समय लेकर हाल में अपने मुख्यमंत्रियों को नियुक्त करने वाली भाजपा हम पर टिप्पणी न करे।”
इससे पहले दिल्ली की ओर निकलते वक्त भूपेश बघेल ने भी दिलचस्प ट्वीट किया था।, उन्होंने लिखा, “जिस तरह मैं हंसते हुए दिल्ली जा रहा हूं उसी तरह से हंसते हुए आऊंगा। आज राज्य के लिए, हम सब के लिए बहुत बड़ा दिन है। जो भी निर्णय होगा अच्छा होगा। आलाकमान ने मुझे बहुमत लाने की जिम्मेदारी दी, अब आगे जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, उसका मैं ईमानदारी के साथ निर्वहन करूंगा।”
साफ है कि न तो भूपेश बघेल, मुख्यमंत्री पद से कम पर मानने का कोई इशारा दे रहे हैं और न ही टीएस सिंहदेव। यानी, छत्तीसगढ़ भी राहुल गांधी के लिए बड़ी चुनौती बनकर उभरेगा।