
ढिकुली गांव में इनफिनिटी रिजॉर्ट के किनारे स्थित कोसी नदी के महाशीर पूल के पास पहली बार ऊदबिलाव देखे गए हैं। संरक्षण गतिविधियों से जुड़े लोगों ने इसे सकारात्मक संदेश बताया है।
द कॉर्बेट फाउंडेशन ढिकुली के उपनिदेशक हरेंद्र सिंह बर्गली ने बताया कि ऊदबिलाव की उपस्थिति कोसी में पानी के अच्छे पारिस्थितिक तंत्र होने के संकेत हैं।
मछलियों की अच्छी उपलब्धता वाले पूलों की पहचान की गई
इसका श्रेय महाशीर मछली के संरक्षण के उपाय को जाता है, क्योंकि रामनगर वन प्रभाग, द कॉर्बेट फाउंडेशन, भारतीय वन्य जीव संस्थान देहरादून आपसी सहयोग से महाशीर मछली के संरक्षण की परियोजना पर कार्य कर रहे हैं।