एसपी ने किया पुलिस लाइन का निरीक्षण

सीतापुर। पुलिस अधीक्षक एल0आर0 कुमार ने पुलिस लाइन का निरीक्षण किया और परेड की सलामी ली। इसके उपरांत एसपी ने डायल यूपी 100 की गाड़ियों का, मेस, पुलिस लाइन परिसर, पुलिस लाइन हॉस्पिटल, जिला कण्ट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एसपी नें कहा कि शासन के दिशा निर्देशो का अक्षरशः पालन किया जाये, इसमें लापरवाही किसी भी दशा में बर्दाश्त नही होगी। एसपी ने यह भी कहा कि पुलिस लाइन की साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाये, तथा भोजनालय को स्वच्छ रखा जाये। एसपी ने कम्प्यूटर कक्ष का निरीक्षण किया और वहां मौजूद पुलस कर्मियों से दस्तावेजो के बार में जानकारी ली और हर समय कागजातों को अपडेट रखने के निर्देश दिये है। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।