
सिधौली-सीतापुर: स्थानीय तहसील अन्तर्गत अटरिया थाना क्षेत्र के हिम्मतनगर के फलासपुर गाँव में चल रही पांच दिवसीय श्रीरामकथा का समापन गुरुवार की शाम को विशाल भण्डारे के साथ हुआ
भागवत कथा के आयोजन रा GBमआसरे यादव ने किया तथा विशेष सहयोग श्री महादेव सेवा समिति के सदस्यों का रहा श्रीराम कथा में कथाव्यास श्री महाराज जी ने पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम जी के आदर्शो पर चलने के लिए प्रेरित किया और श्रीराम कथा की चर्चा करते हुए उन्होने बताया सदमार्ग के रास्ते पर चलते हुए हमेशा परोपकार की भावना रहनी चाहिए और एक दूसरे का सहयोग आवश्यकता पड़ने पर करते रहना चाहिए कार्यक्रम का समापन विशाल भण्डारे के साथ हुआ जिसमें क्षेत्र के हजारों भक्तगणों ने प्रसाद ग्रहण किया आयोजन कमेटी में सचिन,मनीष,सन्दीप यादव,अनुराग बाजपेई,सतीश यादव,शिवम,सुन्दर मौर्य , अभाविप जिला सह प्रमुख भूपेन्द्र सिंह,नगरमन्त्री अंकित गिरि,तेजप्रताप सिंह सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं की मौजूदगी नजर आई.