पाक से ‘काला तीतर’ लाकर सिद्धू ने किया वन्यजीव संरक्षण अधिनियम का उल्लंघनः संदीप जैन

सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के लिए पाकिस्तान से ‘काला तीतर’ लाकर मंत्री नवजोत सिद्धू मुश्किल में फंस गए हैं। इसके लिए उनकी आलोचना की जा रही हैं। वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो ऑफ पंजाब के वॉलंटियर संदीप जैन ने कहा कि मुझे अखबार के जरिए पता चला कि नवजोत सिद्धू पाकिस्तान से काले तीतर का एक स्टेच्यू लेकर आए हैं।

यह उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को तोहफे में दिया। यह वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 का उल्लंघन है। उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। बता दें कि नवजोत सिद्धू कारतारपुर कॉरिडोर की आधारशिला रखने के मौके पर आयोजित समारोह में शिरकत करने पाकिस्तान गए थे।