बीमा कम्पनी में युवती ने लगाया छेड़छाड़ और शोषण का आरोप।

अलीगढ़ में देव मोटर्स की बीमा कंपनी में कार्यरत युवती ने कंपनी के जीएम पर छेड़छाड़ और शारीरिक शोषण का लगाया आरोप, एसएसपी और डीआईजी से लिखित में की शिकायत, पूर्व मेयर शकुंतला भारती ने लव जिहाद की कही बात, थाना बन्नादेवी इलाके के सारसौल का मामला। आज एसएसपी व डीआईजी कार्यालय पर पूर्व मेयर शकुंतला भारती और कई हिंदू वादियों के साथ एक युवती पहुंची जिसने वहां आकर देव मोटर्स मैं बैठने वाली बीमा कंपनी के जनरल मैनेजर पर छेड़खानी और मानसिक शोषण का उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई की उसे जबरन कमरे में बुलाने का दवाब बनाया गया, युवती द्वारा विरोध किया गया तो उसको और परेशान किया जाने लगा, शिकायतकर्ता युवती ने आरोप लगाया है कि वह जब वॉशरूम के लिए गई थी

तो कंपनी के मैनेजर ने उसे पकड़ लिया और जबरदस्ती करने का प्रयास किया विरोध करने पर उसे धमकाया भी वहीं पूर्व मेयर शकुंतला भारती हिंदूवादी नेताओं ने आरोप लगाया है कि कंपनी में काम कर रहे गैर हिंदू धर्म से ताल्लुक रखने वाले जनरल मैनेजर द्वारा लव जिहाद को दोहराने का प्रयास किया गया है इस से साफ पता चलता है कि यह लोग हिंदू बेटियों को अपने झांसे में लेते हैं और जब वह का विरोध करती हैं तो पुणे तरह तरह की धमकियां दी जाती हैं ऐसे लोगों खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।