लंच में बनाइये स्वादिष्ट पेशावरी मटन…

बहुत से लोगो को नॉनवेज में मटन खाना बहुत पसंद होता है , इसलिए आज हम आपको पेशावरी मटन की रेसिपी  के बारे के बताने जा रहे है, आप इसे लंच में बनाकर अपने परिवार  के लोगो का दिल जीत सकती है.लंच में बनाइये पेशावरी मटन...

सामग्रीः-

घी – 3 चम्मच,हड्डी के साथ मटन – 1 किलोग्राम,लहसुन का पेस्ट – 1 छाेटा चम्मच,अदरक का पेस्ट – 1 छाेटा चम्मच,नमक – छोटा डेढ़ चम्मच,टमाटर – 450 ग्राम,काली मिर्च – 1 छाेटा चम्मच,हरी मिर्च – 1 बड़ा चम्मच
धनिया – 1 बड़ा चम्मच 

विधिः-

1- पेशावरी मटन बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही को गैस पर रखे और इसमें 3 बड़े चम्मच घी डालकर गर्म करे, जब घी गर्म हो जाये तो इसमें मटन को डाल दे और इसे अच्छे से  मिलाएं.

2- अब इसमें लहसुन पेस्ट, 1 चम्मच अदरक का पेस्ट, छोटा डेढ़ चम्मच नमक डालकर थोड़ी देर तक पकाये , 
 
3- अब इसे ढक दे और पकने दे, बीच बीच में इसे चलाते रहे,

4- अब थोड़ी देर के बाद इसमें 450 ग्राम कटे हुए टमाटर डालकर ढक दे, और थोड़ी देर तक पकने दे.

5- जब ये पूरी तरह से पक जाये तो इसमें 1 चम्मच काली मिर्च, 1 चम्मच हरी मिर्च, 1 चम्मच धनिया डालकर अच्छे से मिलाएं.

6- लीजिये आपका पेशावरी मटन तैयार है, इसे गर्मा-गर्म सर्व करें.