
कर्ज में डूबे 42 वर्षीय बाबू ने पत्नी बबीता की सिल बटना से कुचलकर की हत्या, पत्नी की हत्या कर पंखे पर झूला पति, 11 वर्षीय बेटी शिवानी का भी किया गला दबाकर हत्या का प्रयास, पुलिस के आला अधिकारी मौके पर जांच में जुटे, कर्जदारों के तगादे से परेशान होकर उठाया यह कदम, कर्जदारों पर जान से मारने के लग रहे हैं आरोप, गांधी पार्क थाना क्षेत्र के कुंवर नगर कॉलोनी की घटना।
जानकारी के मुताबिक अलीगढ़ के थाना गांधी पार्क इलाके स्थित कुंवर नगर कॉलोनी में 42 वर्षीय बाबूलाल अपने परिवार के साथ रहता था, जोकि साइकिल चलाकर खेल दिखाकर अपने परिवार का पेट भर गुजर बसर करता था, लेकिन बदलते जमाने के साथ उसके इस खेल में लोगों की दिलचस्पी खत्म हो गई और घर में पैसों का टोटा हो गया, परिवार की जरूरतों को पूरा करते करते बाबूलाल धीरे-धीरे कर्ज में डूब गया, कर्जदारों का पैसा समय से वापस ना होने के चलते वह घर पर दस्तक देने लगे, इन सभी परेशानियों के कारण बाबूलाल परेशान रहने लगा और इसी को लेकर पति पत्नी के बीच भी आए दिन कहासुनी का माहौल बनने लगा, बताया जा रहा है कि बाबूलाल ने परेशान होकर सबसे पहले 11 वर्षीय अपनी बेटी का गला दबाया जिससे वह बेहोश हो गई, बेटी को मृत जानकर पत्नी बबीता का सिर,,,,घर में रखे चटनी पीसने वाले सिल बटना से कुचल कर हत्या कर दी, तत्पश्चात खुद को पंखे से फांसी के फंदे पर लटका दिया और आत्महत्या कर ली, घटना की सूचना लोगों को उस वक्त लगी जब गैर होश हो चुकी 11 वर्षीय बेटी कमरे में वापस आई, धीरे धीरे घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को मिली तो मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और पुलिस को सूचना दे दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की तह तक पहुंचने के लिए जांच में जुटी है।