हनुमान जी को लेकर विवादित पोस्ट।

अलीगढ़ में फेसबुक पर डाली गई पोस्ट से खड़ा हुआ नया बखेड़ा, अंजनी पुत्र भगवान श्री हनुमान जी को लेकर सोशल मीडिया पर डाली गई विवादित पोस्ट, डॉ० भीमराव आम्बेडकर के कदमों में बैठे दिखाया गया हनुमान जी को, भगवान श्री राम जी की जगह आम्बेडकर को किया गया हनुमान जी के सामने खड़ा, पोस्ट में मंगवाई गई भगवान श्री हनुमान जी द्वारा माफी, लिखा है — हे बाबा साहब मुझे माफ़ करदो, अब में जय श्री राम नहीं बोलूंगा, अब से में जय भीम बोलूंगा, गौ रक्षा निवारण ग्रुप पर डाली गई विवादित पोस्ट, मनोज कुमार नाम की फेसबुक आईडी पर डाली गई विवादित पोस्ट, विवादित पोस्ट डालने वाले का नाम बताया गया है भारत, आरोपी के खिलाफ कराया गया मुकदमा पंजीकृत, हिन्दू धार्मिक भावनाएं आहत होने की दफाओं में कराया गया मुकदमा पंजीकृत, राष्ट्रीय परशुराम सेना ब्रह्म वाहिनी की जिलाध्यक्ष ने कराया मुकदमा पंजीकृत, थाना इगलास में कराया गया मुकदमा पंजीकृत, पुलिस जांच में जुटी।

मुकदमा पंजीकृत कराने वाली राष्ट्रीय परशुराम सेना ब्रह्म वाहिनी की जिलाध्यक्ष भावना शर्मा ने पोस्ट दिखाते हुए कहा कि थाना गभाना का मूल निवासी भारत नाम के युवक ने मनोज कुमार नाम की फेसबुक आईडी पर अंजनी पुत्र भगवान श्री हनुमान जी को लेकर विवादित पोस्ट डाली है जिससे हिन्दू धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं, आरोपी युवक के खिलाफ शख्त कार्रवाई कराने हेतु थाना इगलास में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है, पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है,,,!!