चीनी अधिकारियों के वीजा पर रोक लगाने का बिल अमेरिकी सीनेट में पारित…

अमेरिका की संसद के उच्च सदन सीनेट में चीन को लेकर एक महत्वपूर्ण बिल पारित किया गया है। इसमें चीन के उन अधिकारियों के वीजा पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव किया गया है जो अमेरिकी नागरिकों, अधिकारियों और पत्रकारों को तिब्बत जाने की अनुमति नहीं देते।

इस बिल को लाने वाले सीनेटर मैक्रो रूबिओ ने मंगलवार को ट्वीट किया, ‘बिल पर अब सिर्फ राष्ट्रपति के हस्ताक्षर का इंतजार है।’ चीनी नागरिकों को अमेरिका में कहीं भी आवाजाही की पूरी छूट है। अगर चीन चाहता है कि उसके पर्यटकों, अधिकारियों, पत्रकारों और आम नागरिकों को अमेरिका में यह सुविधा मिलती रहे तो उसे भी अमेरिकी नागरिकों को तिब्बत समेत चीन में इसी तरह की छूट देनी होगी।