सीएमओ ने एएमयू छात्रसंघ अध्यक्ष समेत 50 के खिलाफ कराया मुकदमा दर्ज, मेडिकल कॉलेज और एएमयू छात्रसंघ में तनातनी,,,,!!

एएमयू के छात्रसंघ अध्यक्ष सलमान इम्तियाज समेत अज्ञात 50 छात्रों पर हुआ मुकदमा दर्ज, मेडिकल कॉलेज के सीएमओ इंचार्ज डॉ० एस ए एच जैदी ने कराया मुकदमा दर्ज, शुक्रवार की देर शाम सीएमओ को ऑफिस में बंधक बनाकर छात्रों द्वारा किया गया था हंगामा,,,,,छात्रसंघ ने प्रेस वार्ता कर दी सफाई, किसी को बंधक नहीं बनाया गया था उस रात, छात्रसंघ ने मेडिकल सीएमओ समेत स्टाफ कर लगाए गंभीर आरोप, एमसीआई का कर रहे हैं खुलकर उलंघन –अध्यक्ष,,,मुकदमा वापस न लेने की स्थिति में इंतजामिया को नतीजा झेलने की दी चेतावनी -छात्रसंघ, थाना सिविल लाइन में हुआ मुकदमा दर्ज।

दरअसल जेएन मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में पेट दर्द से पीड़ित एक छात्र के इलाज में देरी होने से गुस्साए छात्रों ने शुक्रवार रात सीएमओ कार्यालय पर हंगामा किया था, इस दौरान सीएमओ समेत करीब आधा दर्जन सीनियर डॉक्टर्स को भी सीएम ऑफिस के अंदर बंधक बनाए जाने का मामला प्रकाश में आया था, इससे इमरजेंसी में हंगामा खड़ा हो गया, हंगामे के बाद जेएन मेडिकल कॉलेज के सीएमओ इंचार्ज डॉ एसएएच जैदी ने छात्रसंघ अध्यक्ष सलमान इम्तियाज समेत 40 से 50 अज्ञात छात्रों के खिलाफ थाना सिविल लाइन में मुकदमा पंजीकृत करा दिया, जिसके बाद छात्रसंघ ने यूनियन हॉल पर एक मीटिंग बुलाकर प्रेस वार्ता का आयोजन किया जिसमें छात्रसंघ अध्यक्ष सलमान इम्तियाज ने कहा कि मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों की लापरवाही की शिकायत करने गए थे, छात्र की हालत गंभीर होने के चलते छात्रों में आक्रोश देख कर हम लोगों ने सीएमओ और अन्य सीनियर डॉक्टर्स के बचाव में आते हुए उनकी केविन को बाहर से बंद कर दिया था, जिससे कि कोई भी छात्र उनके साथ अभद्रता ना कर सके, वही सलमान इम्तियाज ने आरोप लगाया कि मेडिकल कॉलेज में एमसीआई के रूल्स फॉलो नहीं किए जाते हैं, जिनके खिलाफ मैंने आवाज उठाई है, इसीलिए मेरी आवाज को दबाने के लिए इस तरह की कार्यवाही की जा रही है, वहीं छात्रसंघ ने इंतजामियां को चेतावनी दी है कि अगर यह मुकदमा वापस नहीं हुआ तो नतीजा चलने को तैयार रहें।