
शादी दो तरह से होती हैं लव मैरिज या अरेंज मैरिज। अरेंज मैरिज में तो परिवार वालों का साथ होता हैं, लेकिन लव मैरिज में कई परिवारिक समस्याएं सामने आ जाती हैं, जिसकी वजह से इसमें सफलता पाने के लिए कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं। लेकिन क्या आप जानते है कि सभी अडचनों को पार करने के बाद भी एक लड़की के मन में लव मैरिज से पहले दिमाग में कई बातें घूमती रहती हैं और उन्हें परेशान करती रहती हैं। आज हम आपको उन्हीं बातों के बारे में बताने जा रहे हैं।
* क्या वो अच्छा पति बन पाएगा या नहीं
अपने ब्वॉयफ्रेंड से शादी करना हर लड़की का सपना होता है। लेकिन जैसे-जैसे शादी की तारीख करीब आती है वो इस बात को लेकर परेशान हो जाती है कि क्या उसका ब्वॉयफ्रेंड एक अच्छा पति बन पाएगा या नहीं है। शादी से पहले ऐसी बातें लड़कियों के दिमाग में आती है।
* मुझे खुश रखेगा या नहीं
लड़कियों को सबसे ज्यादा टेंशन यह हाेती है कि उसका ब्वॉयफ्रेंड शादी के बाद भी उसे वैसे ही खुश रखेगा, जैसे वो उसे शादी से पहले रखता है।
# बेटी की शादी से पहले हर पिता को बतानी चाहिए ये बातें, जीवन में आएगी खुशहाली
# अपने पति से ये 5 बातें छिपाकर रखती है बीवियां, जानकर रह जाएँगे हक्के-बक्के
* वह कोई अफेयर तो नहीं करेगा
लड़कियां सबकुछ बर्दाश्त कर सकती है, पर ये बात नहीं कि उनका पति किसी और लड़की से संबंध रखे। हालांकि वो अपने ब्वॉयफ्रेंड के बारे में काफी हद तक जानती हैं, लेकिन दूसरे पतियों को एेसी हरकतें करते देख उन्हें टेंशन हो जाती है।
* शादी के बाद उसे फ्रीडम मिलेगी या नहीं
शादी से पहले लड़कियां अपने ब्वॉयफ्रेंड या दोस्तों के साथ अकसर घूमने जाती हैं। लेकिन शादी तय होने के बाद उनके दिमाग में अकसर यह बातें आती है कि क्या उनका पति उन्हें पहले जैसा ही ट्रीट करेगा या उस पर पाबंदियां लगाएगा।
* एहसान तो नहीं जताएगा
लड़का और लड़की दोनों की सोच अलग होती है। लड़की हमेशा यही सोचती है कि वो जिस लड़के से प्यार करती है उसकी शादी उसी से हो। लेकिन साथ ही उनके दिमाग में ये बात भी आती है कि कही उनका ब्वॉयफ्रेंड उनके साथ शादी करके उन पर अहसान तो नहीं जताएगा।