
अलीगढ़ में गत दिनों ग्राम प्रधान पुत्र वाल्मीकि सोनू हत्या कांड का पुलिस ने किया खुलासा, गांव के ही बनी सिंह नाम के युवक ने ग्राम प्रधानी की रंजिश में फावड़े से गला काटकर की थी हत्या, पुलिस ने आला कत्ल समेत आरोपी को किया गिरफ्तार, थाना खैर इलाके के नायल गांव का पूरा मामला।
दरअसल बीते दिनांक 6 दिसंबर को अलीगढ़ के थाना खैर इलाके गाँव नायल की महिला प्रधान रामवती पत्नी रतिराम का करीब 18 वर्षीय बेटा सोनू सुबह शौंच करने खेतों की ओर गया हुआ था,,,,जिसके बाद वह घर नहीं लौटा तो घर वालों को भी चिंता होने लगी, लेकिन भी यही सोचते रहे कि गाँव में ही होगा,,,आ ही जायेगा,,,,लेकिन घटना की जानकारी उस वक्त लगी जब दोपहर बाद ग्रामीण कुछ महिलाएं खेत पर कुछ काम करने हेतु गई हुई थी,,,जब उन महिलाओं में से किसी एक महिला ने खेत पर रखी लकड़ीयों में से कुछ लकड़ियां उठाने के लिए हटाई तो उसकी चीख निकल गई और वहां से दूर भाग खड़ी हुई,,,उसकी चीख सुनकर मौके पर मौजूद अन्य महिलाओं ने उससे शोर मचाने की बजह पूछी तो उसने लकड़ियों के ढेर में एक युवक का खून से लतपथ शव पड़े होने की बात कही,,,,सभी उस शव को देखा तो पता चला कि मृतक युवक मौजूदा महिला प्रधान रामवती के 18 वर्षीय बेटे सोनू का है,,,,,घटना की सूचना ग्रामीणों को मिली तो मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित होने लगी,,,इधर खेत पर शव मिलने की सूचना परिजनों और पुलिस को दी गई तो मौके पर पुलिस और परिजन पहुंच गए,,,,,पुलिस ने शव को लकड़ियों के ढेर से बाहर निकाला तो सोनू का गला किसी धारदार हथियार से काटकर हत्या की गई थी,,,,,मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया,,,,और परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर तफ्तीश में जुट गई,,,,!! जिसको लेकर आज एसएसपी अजय साहनी ने खुलासा करते हुए बताया कि गाँव में प्रधानी चुनाव को लेकर आपस मे विवाद चल रहा था, जिसको लेकर गाँव के ही बनी सिंह नाम के युवक ने मौका देखकर शौंच को गए सोनू की रेतकर हत्या कर दी थी, जिसमें बनी सिंह को आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।