
अलीगढ़ में युवती के साथ छेड़खानी के विरोध में दो समुदाय आये आमने-सामने, जमकर हुआ हंगामा और पथराव, पिक्चर हॉल से लौट रहा था परिवार, हंगामे के बाद हिंदूवादी संगठनों और बीजेपी नेताओं ने थाने का किया घेराव, घटना थाना सासनी गेट इलाके के जयगंज मोहल्ले की है। थाने पर एकत्रित हुए बीजेपी कार्यकर्ताओं के अनुसार अलीगढ़ के थाना सासनी गेट इलाके के जयगंज में उस वक़्त अफरा तफरी का माहौल बन गया जब एक परिवार पिक्चर हॉल से मूवी देखकर वापस अपने घर आ रहा था. की तभी जय गंज स्थित नूरी होटल के पास एक चाय की दुकान पर दूसरे समुदाय के कई सारे युवक खड़े हुए थे जहां से मूवी देख कर लौट रहा हिंदू परिवार गुजर रहा था, वहां किसी युवक की बाइक उस परिवार की बाइक से टकरा गई, जिसको लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया.
इसी बीच उस परिवार के साथ मौजूद युवती के साथ किसी युवक ने बत्तमीजी कर दी, जिसका विरोध किया गया तो आरोप लगाया गया है कि युवती पर एसिड डालने की धमकी तक दे डाली, बात खींचतान तक आ गई और हाथापाई शुरू हो गई, घटना की सूचना दोनों ही समुदाय के लोगों के बीच पहुंची तो मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई और देखते ही देखते माहौल पथराव में तब्दील हो गया, घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई, जिसके बाद हंगामा कर रहे काफी सारे लोग वहां से भाग निकले, इधर हिंदूवादी नेताओं और बीजेपी कार्यकर्ताओं को इसकी जानकारी मिली तो एकत्रित होकर सेकड़ों की तादात में लोग थाने पहुंच गए और आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग करने लगे, थाने पर पहुंची भीड़ में पूर्व मेयर शकुंतला भारती भी शामिल थीं, पीड़ित परिवार और नेताओं को आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई का पुलिस ने भरोसा दिलाया है।