
आइपीएल 2019 में बांग्लादेश के तेज़ गेंदबाज़ मुस्तफिजुर रहमान का जलवा देखने को नहीं मिलेगा। मुस्तफिजुर के आइपीएल से बाहर होने की एक खास वजह है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने इस तेज़ गेंदबाज़ को 201 9 के लिए आगामी नीलामी में एनओसी देने से इनकार कर दिया है।
मुस्तफिजुर रहमान को बीसीबी के एनओसी न देने की वजह है इस खिलाड़ी की खराब फिटनेस का रिकॉर्ड। इस खिलाड़ी के फिटनेस रिकॉर्ड को देखते हुए बीसीबी ने ये फैसला लिया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने रहमान को एनओसी न देने का फैसला अगले साल होने वाले विश्व कप को देखते हुए लिया है। बीसीबी नहीं चाहता कि ये खिलाड़ी विश्व कप से पहले किसी भी तरह की फिटनेस की समस्या का सामना करे। इस वजह से बोर्ड ने उन्हें एनओसी नहीं दी।
आपको बता दें कि बांग्लादेश के नौ खिलाड़ी आइपीएल 2019 में जगह बनाने के खुद को देख रहे हैं। इन खिलाड़ियों में तमीम इकबाल, मुशफिकुर रहीम, मुहमूदुल्लाह, सौम्य सरकार, शब्बीर रहमान, इमरुल कायल, अबू हैदर, लिटन दास और नईम हसन। शाकिब अल हसन बीसीबी से एनओसी पाने वाले दसवें खिलाड़ी होंगे। शाकिब को सनराइजर्स हैदराबाद ने रिटेन कर लिया था।