
अलीगढ़ से बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के बैनर तले हजारों हिंदूवादी विशाल धर्मसभा के लिए हुए रवाना, दिल्ली के रामलीला मैदान में अयोध्या में राम मंदिर बनाने के लिए हो रही है महाधर्मसभा, राम मंदिर बनाने के लिए सरकार पर बनाया जा रहा है हिंदू वादियों द्वारा दबाव।
केंद्र में मोदी सरकार के बने हुए करीब करीब 5 साल पूर्ण होने जा रहे हैं जिसको लेकर आगामी 2019 में लोकसभा चुनाव होंगे, इन बीते लगभग 5 सालों में अयोध्या के अंदर राम मंदिर का निर्माण ना होने के चलते हिंदूवादी संगठनों में आक्रोष पनपा हुआ है, जिसको लेकर लगातार प्रदर्शन और महा सभाएं की जा रही है.
हाल ही में अयोध्या के अंदर एक महासभा का आयोजन हुआ था उसके बाद आज दिल्ली के रामलीला मैदान में देशभर से विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल जैसे हिंदूवादी संगठन एकत्रित होकर एक विशाल महासभा का आयोजन कर रहे हैं, जिसमें केंद्र सरकार को अयोध्या में राम मंदिर ना बनने के कारण घेरा जा रहा है, सभी की मांग है कि जल्द से जल्द अध्यादेश पास कराकर राम मंदिर निर्माण का कार्य प्रारंभ किया जाए, अगर ऐसा नहीं हुआ तो 2019 के चुनाव में इसका असर देखने को मिलेगा।