डबल मर्डर से हड़कंप, हत्या की रंजिस में अपहरण कर गोली मारकर की गई हत्या

अलीगढ़ के थाना टप्पल इलाका स्थित जट्टारी के गाँव ऊसरह में दो सगे भाइयों के जंगलों में शव गड्ढे में दबे मिलने से हड़कंप मच गया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को गड्ढे में से निकालकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, पुलिस के मुताविक दोनों ही मृतक जघन्य अपराधी हैं, जिनकी परिवारीजनों द्वारा गुसुदगी दर्ज कराई गई थी, प्रथम दृष्टया पुरानी रंजिश के चलते दोनों गोली मारकर हत्या की गई है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

जानकारी के मुताविक अलीगढ़ के थाना टप्पल इलाके के जट्टारी स्थित गाँव ऊसरह के जंगलों में कुछ महिलाएं काम से गईं हुई थी तभी वहां कुछ कुत्तों को घूमते देखा तो हक हुआ तो महिलाओं ने ग्रामीणों को बताया, मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई और मिट्टी को खुदवाया तो दो गड्ढों के अंदर दो शव दिखे, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई, मौके ओर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों गड्ढों की खुदाई करके रिकवर कराया, आसपास पूछताछ की गई तो दोनों शवों की शिनाख्त मोविन्द्र और शिवकुमार के रूप में हो गई, स्थानीय निवासी ने बताया कि मृतकों को चार दिन पूर्व मंगलवार के दिन अपहरण किया गया था.

जिनकी गोली मारके हत्या कर शवों को गड्ढे में दफनाया गया था, एसपी देहात मणिलाल पाटीदार बताया कि सूचना के बाद मौके पर संबंधित थाना पुलिस के साथ सभी उच्चाधिकारी पहुंच गए थे, मृतकों के परिजनों ने गुमशुदगी की तहरीर दी थी, जिनके शव आज जंगलों में गड्ढे के अंदर से बरामद हुए हैं, प्रथम दृष्टया दोनों मृतकों की हत्या पुरानी रंजिस के चलते गोली मारकर की गई है, मोविन्द्र और शिवकुमार पर हत्या जैसी गंभीर धाराओं में करीब 7 मुकदमें पिसावा थाने में दर्ज हैं, दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर कुछ नामजद लोगों के खिलाफ अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।