INDvsAUS: रिषभ पंत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, धोनी को पीछे छोड़ा

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में खेले जा रहे टेस्ट सीरीज के पहले मैच में रिषभ पंत ने अद्भुत वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के दौरान बतौरविकेटकीपर 6 कैच लपके. मैच के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया टीम पहली पारी में 235 रन पर ऑल आउट हो गई. इस दौरान पंत ने शानदार विकेटकीपिंग का नजारा पेश किया. इस रिकॉर्ड की बदौलत पंत ने कई दिग्गज विकेटकीपर्स को पीछे छोड़ दिया. इस लिस्ट में महेन्द्र सिंह धोनी का नाम भी शामिल हैं. पंत का यह रिकॉर्ड उनकी अच्छी विकेटकीपिंग का गवाह बन गया.

दरअसल एडिलेड टेस्ट के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 7 विकेट खोकर 191 रन बना लिए थे. इसके बाद तीसरे दिन टीम ज्यादा रन नहीं जोड़ पायी और 235 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई. इस दौरान पंत ने विकेट के पीछे खड़े रहते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया. वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक टेस्ट पारी में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ी बन गए. उन्होंने इस रिकॉर्ड की मदद से टीम इंडिया के दिग्गज विकेटकीपर महेन्द्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया.

पंत ने एडिलेड टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के उस्मान ख्वाजा, पीटर हैंड्सकॉम्ब, ट्रेविस हेड, कप्तान टिम पेन, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड का कैच लपका. बतौर विकेटकीपर उन्होंने टेस्ट मैच कि एक पारी में सबसे ज्यादा कैच पकड़े. पंत का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हैं.

गौरतलब है कि बतौर विकेटकीपर एक टेस्ट पारी में सबसे ज्यादा कैच लेने का रिकॉर्ड पूर्व पाकिस्तान खिलाड़ी वसीम बरी के नाम दर्ज है. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ फरवरी 1979 में यह कारनामा किया था. इस लिस्ट में इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी बॉब टेलर दूसरे स्थान पर हैं. उन्होंने भारत के खिलाफ 1980 में 7 कैच लपके थे. धोनी 6 कैचों के साथ पांचवें स्थान पर हैं. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 2009 में यह उपलब्धि हासिल की थी. हालांकि अब पंत भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं.