व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ जॉन कैली देंगे इस्तीफा, ट्रंप से बंद है बोलचाल

व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ जॉन कैली के जल्द ही इस्तीफा देने की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक कई दिनों से राष्ट्रपति डोनाल्ड और कैली के बीच बोलचाल बंद है। चीफ ऑफ स्टाफ पद पर तैनाती के 17 महीने में कई मुद्दों पर दोनों के बीच मतभेद अब कटु-संबंधों में बदल चुके हैं।

हालांकि गत मई में राष्ट्रपति ने कैली से दो साल और पद पर बने रहने का आग्रह किया था लेकिन ट्रंप ने उनकी जगह नियुक्ति के लिए उपयुक्त नामों की तलाश शुरू कर दी है। व्हाइट हाउस के नए चीफ ऑफ स्टाफ के लिए उपराष्ट्रपति माइक पेंस के चीफ ऑफ स्टाफ निक ऑयर्स सबसे मजबूत दावेदार कहे जा रहे हैं। बीते अक्तूबर में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन से एक बैठक के दौरान तू-तू मैं-मैं के बाद भी कैली के इस्तीफे की चर्चा हुई थी।