जेएन मेडिकल कॉलेज के सीएमओ समेत करीब आधा दर्जन सीनियर डॉक्टर्स को केबिन में दो घंटे बनाया बंधक।

अलीगढ़ में सीएमओ और सीनियर डॉक्टर्स को बनाया बंधक, एएमयू स्टूडेंट यूनियन ने केेेबिन मेंं बनाया बंधक, जेएन मेडिकल कॉलेज के CMO बंधक बने, यूनियन ने 2 घंटे तक केबिन में बनाये रखा बंधक, इलाज में लापरवाही का छात्रसंघ नेताओं ने लगाया आरोप।

एएमयू छात्रसंघ नेताओं के मुताबिक बीयूएमएस का सोहेल नाम का छात्र जोकि अपेंडिक्स का पीड़ित है जिसका जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है, लेकिन छात्रसंघ नेताओं का आरोप है कि उसका ट्रीटमेंट मेडिकल के अंदर ठीक से न करके लापरवाही बरती जा रही है,,,इसी को लेकर हंगामा करते हुए मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पर हंगामा करते हुए छात्रसंघ के सभी पदाधिकारी समेत सैकड़ा की तादात में छात्र मेडिकल इमरजेंसी में स्थित सीएमओ कार्यालय पहुंच गए और सीएमओ से नौकझौंक हो गई, सीएमओ S.A.Z. ज़ैदी ने छात्रसंघ पर आरोप लगाया कि उन्होंने सीएमओ केबिन के अंदर सीएमओ समेत करीब आधा दर्जन सीनियर डॉक्टर्स को बंधक बना दिया और करीब दो घंटे तक बाहर से गेट बंद कर दिया, इसकी सूचना डायल हंड्रेड को दी गई लेकिन पुलिस भी मौके पर नहीं पहुंची,,,,,इधर सीएमके ने यह भी कहा कि एएमयू की प्रोक्टोरियल टीम आ गई थी जो कि घटना की जांच करेंगी,,,लेकिन इसमें कोई कार्यवाही होगी नहीं, क्योंकि छात्र फिर से हंगामा कर देंगे,,,,इधर और भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि छात्रसंघ पर कोई कार्रवाई करेंगे तो उनसे डॉक्टर्स को जान का खतरा बना रहता है,,,जिसको लेकर भय में रहते हैं,,,,,,!!