दरंगदगी की सारी हद पार कर दी सुसराल वालो ने 

सीतापुर दहेज़ की मांग न पूरी होने पर ससुराली ने  एक नव विवाहिता को जिन्दा जलाकर मौत के घाट उतारने का मामला सामने आया है । घटना के बाद ससुरालीजन मृतका के शव को घर में ही छोड़ कर मौके से फरार हो गए। मृतका के परिजन दहेज़ की मांग पूरी न होने पर जला कर हत्या किये जाने आरोप लगा रहे है। पुलिस में मृतका के शव का पंचनामा कर शव को परिक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।

मामला मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करिखला का है। यहां के रहने वाले यतीन्द्र बाजपाई का विवाह तीन साल पहले हरदोई जनपद के गांव शुक्लापुर गांव निवासी नीतू से हुई थी। नीतू के परिजनों के मुताबिक शादी के बाद से ससुराली जान लगातार दहेज़ के लिए नीतू को परेशांन कर रहे थे और आऐ दिन मारते पीटते थे । दहेज़ की मांग पूरी न होने पर ससुराली जानो ने नीतू को जला कर मौत के घाट उतार दिया।

मृतका के परिजनों के अनुसार घटना को अंजाम देकर सभी आरोपी मौके से फरार जो गए। सुचना पर पहुंचे मृतका के परिजनों ने घर में जमकर तोड़फोड़ भी की। पुलिस के पहुंचने पर लोग शांत हुए। वही पुलिस ने शव का पंचनामा कर जिला मुख्यालय परिक्षण के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बतया की परिजनों ने दहेज़ हत्या का आरोप लगते हुए तहरीर दी है उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।