
अलीगढ़ में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने फूंका नवजोत सिंह सिद्धू का पुतला, योगी मोदी पर अभद्र टिप्पणी और पाकिस्तान जाने के विरोध में फूंका पुतला, नवजोत सिंह सिद्धू को पाकिस्तान जा कर रहने की दी सलाह, शहर में जगह-जगह पुतले हुए दहन।
दरअसल पंजाब प्रांत कांग्रेस सरकार के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू इन दिनों काफी सुर्खियों में है हाल ही में वह पाकिस्तान गए थे तो 1 दिन पहले उन्होंने योगी और मोदी को लेकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया जिसके विरोध में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश पनप उठा है और वह जगह जगह सिद्धू का पुतला दहन कर प्रदर्शन कर रहे हैं प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं ने कहा नवजोत सिंह सिद्दू ऐसे नीच व्यक्ति को हिंदुस्तान छोड़कर चले जाना चाहिए और पाकिस्तान में बस जाना चाहिए जो अपने देश का ना हुआ वह किसी और का क्या होगा।