
सीतापुर: महिला को छेड़छाड़ के बाद आग में जिंदा जलाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है. पुलिस मामले गहीन्ता से और बिंदुओं पर जांच कर रही है.
यह घटना थाना तंबौर के गांव ककरहा की है. जहां पर बीती 29 नवंबर को एक महिला के साथ छेड़खानी की गई थी. इसके बाद पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से भी. लेकिन इसके बावजूद आरोपियों का हौसला कम नहीं हुआ और उन्होंने महिला को जिंदा आग में जला दिया था, जिससे वह 80प्रतीशत बुरी तरह जल गयी थी.