
अलीगढ़ के थाना विजयगढ़ क्षेत्र में पकड़े गए नकली दूध के 2 टैंकर, सुबह से अब तक नहीं की गई कोई भी कार्रवाही, खाद्य विभाग भी मौके पर पहुंचा, मामला मीडिया के संज्ञान में आने पर अधिकारी आनन फानन में कार्यवाहअलीगढ़ के थाना विजयगढ़ पुलिस द्वारा सिंथेटिक दूध से भरे दो ट्रकों को पकड़ने का मामला प्रकाश में आया है,
जिसमें UP 81 AF 0103 और UP 81 AF 4442 नंबर के दो ट्रक सुबह लगभग 10 बजे से थाने में खड़े हैं, जिसके खिलाफ सुबह से अब तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है, जहां पुलिस के अलावा खाद्य विभाग की टीम भी थी मौजूद है, बताया जा रहा है कि मिलावटी दूध कारोबारी पुलिस और विभागीय अधिकारी सैटिंग करने में लगे हुए हैं,,,,लेकिन जब मामला मीडियाकर्मियो के संज्ञान में आया तो खाद्य विभाग ने आनन फानन में कार्यवाही कर 4 लोगो को ग्रिफ्तार की बात कही है,,,,!!