
न्यूयॉर्क. आपने अक्सर फिल्मों में या फिर हकीकत में भी कुछ लोगों द्वारा अपनी प्रेमिकाओं को चाँद-तारे तोड़ लाने के वादे करते देखा होगा. लेकिन अभी हाल ही में अमेरिका में चाँद से लाये गए तीन पत्थर नीलाम किये गए है और इनकी कीमत इतनी ज्यादा है कि इनके दाम जानने के बाद फिर कभी भी चाँद-तारे तोड़ लाने के वादे नहीं करेंगे. 
दरअसल इस महीने अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के अपोलो-8 अभियान की 50वीं वर्षगांठ आने वाली है और इस मौके को ख़ास बनाने के लिए अमेरिकी नीलामी घर सोथबी अंतरिक्ष अभियानों से जुडी कई चीजों की नीलामी कर रहा है. इस नीलामी के तहत ही उसने 1970 में चाँद से लाये गए तीन पत्थरों को भी नीलाम किया है. यह छोटे-छोटे पत्थर इस नीलामी में लाख 50 हजार डॉलर याने तक़रीबन छह करोड़ रुपये में बिके है. यह रकम नीलामी घर द्वारा अनुमानित की गई रकम से कम से कम चार गुना ज्यादा है.
उल्लेखनीय है कि चाँद के इन “टुकड़ों” (चाँद से लाये गए इन पत्थरों) को साल 1970 में रूस द्वारा चांद पर भेजे गए लूना-16 मिशन के दौरान हासिल किया गया था। इन पत्थरों को 1993 में पहली बार नीलाम किया गया था तब से अब तक ये सोवियत संघ के अंतरिक्ष कार्यक्रम के निदेशक सर्गेई पावलोविक की पत्नी के पास थे. अब इन पत्थरों को दोबारा नीलाम किया गया है.